पोहरी: स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु बीएमओ डॉ द्वारिका वर्मा ने किया औचक निरीक्षण
सीएमचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर के निर्देशन में शुक्रवार 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु जमीनी स्तर पर व्यापक निरीक्षण किया गया।डॉ. द्वारिका वर्मा ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बिलौआ तथा ग्राम देहदे में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों व मोप-अप अभियान का जायजा लिया।