Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद करोड़ों की पैतृक जमीन की बिक्री! तहसीलदार, पटवारी समेत चार पर एफआईआर मध्यप्रदेश के डिंडौरी से करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन में कथित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन का नामांतरण कराया गया और बाद में उसकी बिक्री भी कर दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, तत्कालीन पटवारी और पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला डिंडौरी जिला मुख्यालय का है। शिकायतकर्ता इंद्रपाल सोनपाली का आरोप है कि उनके नाना स्वर्गीय बालमुकुंद सोनपाली की करोड़ों रुपये मूल्य की पैतृक भूमि पर उच्च न्यायालय द्वारा विक्रय पर रोक लगी हुई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी वसीयतनामा तैयार कर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराया और बाद में जमीन का विक्रय कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार गोविंदराम सलामे, तत्कालीन पटवारी हीरेन्द्र सुर्याम, नन्दलाल सोनपाली और रोहित सोनपाली के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले ने राजस्व व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि भूमि के विक्रय पर न्यायालय की रोक प्रभावी थी, तो नामांतरण और बिक्री की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई? पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड, वसीयतनामा और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर सभी पक्षों का दृष्टिकोण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सामने आना शेष है। #DindoriNews #LandScam #PropertyFraud #HighCourtOrder #RevenueScam #FakeWill #LandDispute #FIRRegistered #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #CrimeNews #JusticeSystem #RevenueDepartment #FraudCase #LegalAction #MPNews #GroundReport #ViralNews #Dindori Part 3

Dindori, Dindori | Jun 26, 2026

MORE NEWS

डिंडौरी को शिक्षा की बड़ी सौगात!

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया सहित जिले के 5 नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।

#Halchal24News #Dindori #SandipaniSchool #Education #MPNews #PratimaBagri #OmkarSinghMarkam #FagganSinghKulaste #QualityEducation #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews

डिंडौरी को शिक्षा की बड़ी सौगात! प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने नरिया सहित जिले के 5 नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और आधुनिक सुविधाओं से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। #Halchal24News #Dindori #SandipaniSchool #Education #MPNews #PratimaBagri #OmkarSinghMarkam #FagganSinghKulaste #QualityEducation #BreakingNews #MadhyaPradesh #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

चोरी की शिकायत को 'पारिवारिक विवाद' बताने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा

डिंडौरी HALCHAL24NEWS

डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खरगहना निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की शिकायत को पुलिस ने एफआईआर में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का स्वरूप दे दिया। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है।

पीड़िता रीता आर्मो के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये है।

महिला ने अपने शिकायत पत्र में कुछ परिचित लोगों पर संदेह जताते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गाड़ासरई थाना पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत के अनुरूप चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय एफआईआर में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद से जोड़ दिया, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है।

पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन फिलहाल उसे केवल आश्वासन ही मिला है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

रिपोर्ट: दीपक कुमार नामदेव
HALCHAL24NEWS | डिंडौरी
#Dindori #MPPolice #Gadasarai #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVictim #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS #HindiNews #ViralNews #GroundReport #LatestNews

चोरी की शिकायत को 'पारिवारिक विवाद' बताने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा डिंडौरी HALCHAL24NEWS डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खरगहना निवासी एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सूने घर में हुई लाखों रुपये की चोरी की शिकायत को पुलिस ने एफआईआर में पारिवारिक एवं जमीन विवाद का स्वरूप दे दिया। पीड़िता अब न्याय की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। पीड़िता रीता आर्मो के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को वह घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उनका दावा है कि घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपये है। महिला ने अपने शिकायत पत्र में कुछ परिचित लोगों पर संदेह जताते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गाड़ासरई थाना पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत के अनुरूप चोरी का मामला दर्ज करने के बजाय एफआईआर में इसे पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद से जोड़ दिया, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो रही है। पीड़िता का कहना है कि न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, लेकिन फिलहाल उसे केवल आश्वासन ही मिला है। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी। रिपोर्ट: दीपक कुमार नामदेव HALCHAL24NEWS | डिंडौरी #Dindori #MPPolice #Gadasarai #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForVictim #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HALCHAL24NEWS #HindiNews #ViralNews #GroundReport #LatestNews

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

नशे से दूरी, है जरूरी....

डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले वासियों से अपील कर कहा है कि नाश की जड़ है, नशे से अपने समाज को दूर रखें और अपने समाज को अच्छाई की ओर ले जाएं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Home Department of Madhya Pradesh
#साकार_सरकार
#jansampark 
#Homedepartment
#PHQ

नशे से दूरी, है जरूरी.... डिंडौरी पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले वासियों से अपील कर कहा है कि नाश की जड़ है, नशे से अपने समाज को दूर रखें और अपने समाज को अच्छाई की ओर ले जाएं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh #साकार_सरकार #jansampark #Homedepartment #PHQ

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

साही का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार @fastnews24mpcg #dindori #news #11सितंबर

साही का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार @fastnews24mpcg #dindori #news #11सितंबर

Dindori, Dindori | Jul 16, 2026

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- "रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा

वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी

"सभी नागरिकों के लिए समान कानून" लागू करने की दिशा में सरकार आगे

10 लाख से अधिक लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ मसौदा

कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं सहित सभी महिलाओं को समान अधिकार और न्याय मिलना चाहिए।

सीएम ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद कर 10 लाख से अधिक नागरिकों के सुझाव प्राप्त किए, जिनके आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवेदनशील मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मामले में सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और UCC को लेकर प्रदेश सरकार अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है।

अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।

#UCC #UniformCivilCode #MohanYadav #MadhyaPradesh #MPAssembly #BreakingNews #NationalNews #PoliticalNews #OneNationOneLaw #Halchal24News #TrendingNews #IndiaNews

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- "रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी "सभी नागरिकों के लिए समान कानून" लागू करने की दिशा में सरकार आगे 10 लाख से अधिक लोगों के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ मसौदा कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्षाकालीन विधानसभा सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं सहित सभी महिलाओं को समान अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। सीएम ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने प्रदेशभर में व्यापक जनसंवाद कर 10 लाख से अधिक नागरिकों के सुझाव प्राप्त किए, जिनके आधार पर विधेयक का मसौदा तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी संवेदनशील मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि भोजशाला मामले में सरकार न्यायालय के निर्णय का सम्मान करेगी और UCC को लेकर प्रदेश सरकार अपने संकल्प पर आगे बढ़ रही है। अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार समान नागरिक संहिता विधेयक पेश कर सकती है। यदि यह विधेयक पारित होता है, तो मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हो जाएगा। #UCC #UniformCivilCode #MohanYadav #MadhyaPradesh #MPAssembly #BreakingNews #NationalNews #PoliticalNews #OneNationOneLaw #Halchal24News #TrendingNews #IndiaNews

Dindori, Dindori | Jul 15, 2026

हाईकोर्ट की रोक के बावजूद करोड़ों की पैतृक जमीन की बिक्री! तहसीलदार, पटवारी समेत चार पर एफआईआर मध्यप्रदेश के डिंडौरी से करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन में कथित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हाईकोर्ट की रोक के बावजूद फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन का नामांतरण कराया गया और बाद में उसकी बिक्री भी कर दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार, तत्कालीन पटवारी और पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला डिंडौरी जिला मुख्यालय का है। शिकायतकर्ता इंद्रपाल सोनपाली का आरोप है कि उनके नाना स्वर्गीय बालमुकुंद सोनपाली की करोड़ों रुपये मूल्य की पैतृक भूमि पर उच्च न्यायालय द्वारा विक्रय पर रोक लगी हुई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी वसीयतनामा तैयार कर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराया और बाद में जमीन का विक्रय कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार गोविंदराम सलामे, तत्कालीन पटवारी हीरेन्द्र सुर्याम, नन्दलाल सोनपाली और रोहित सोनपाली के खिलाफ कूटरचना, धोखाधड़ी एवं अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले ने राजस्व व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि भूमि के विक्रय पर न्यायालय की रोक प्रभावी थी, तो नामांतरण और बिक्री की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई? पुलिस अब राजस्व रिकॉर्ड, वसीयतनामा और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर सभी पक्षों का दृष्टिकोण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सामने आना शेष है। #DindoriNews #LandScam #PropertyFraud #HighCourtOrder #RevenueScam #FakeWill #LandDispute #FIRRegistered #PoliceInvestigation #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #CrimeNews #JusticeSystem #RevenueDepartment #FraudCase #LegalAction #MPNews #GroundReport #ViralNews #Dindori Part 3 - Dindori News