मकराना: मकराना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
Makrana, Nagaur | Sep 13, 2024 शहर और ग्रामीण क्षेत्र सहित गच्छीपुरा में कल शनिवार 14 सितंबर को दिन में 5 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता आर पी सोनी ने बताया कि 220 केवी जीएसएस में रखरखाव का काम किया जाएगा। जिसके कारण मकराना शहर, ग्रामीण व गच्छीपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी।