लखीसराय से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिले के सदर अस्पताल में अब स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ने जा रहा है। यहां अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक और डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर यानी डीईआईसी के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।शुक्रवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दि