बिजावर: शाहगढ़ पुलिस ने किराना दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, नकदी बरामद
शाहगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम पिपरिया कलां में किराने की दुकान में चोरी के मामले में आरोपी अशन आदिवासी निवासी पिपरिया कलां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से नकदी बरामद कर उसे न्यायालय में मंगलवार की दोपहर 2 बजे पेश किया गया।