घाटमपुर के शास्त्री नगर में चोरों ने शिवनाथ शंखवार के घर को निशाना बनाया।छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार की नगदी के साथ लाखों के जेवराज चोरी कर लिए।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने शुक्रवार सुबह 9 बजे बताया घटना की जांच की जा रही है।जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा