🚨 रसूलपुर बिऊर में बारिश ने खोली विकास की पोल!
🌧️ तालाब उफनाया तो घरों में घुसा गंदा पानी
🚸 मासूम बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर
🐄 गाद और कचरे से पटा तालाब बना बेजुबानों के लिए डेथ ट्रैप
गांव की नालियां चोक हैं, गलियों में घुटनों तक पानी और रास्तों में गहरे गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं।
😡 ग्रामीणों का आरोप—कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं!
सबसे बड़ा सवाल❓
जल निकासी के लिए बजट जारी होने के बावजूद धरातल पर काम क्यों नहीं दिखा?
जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर को जल निकासी मद में ₹19,600 के भुगतान का उल्लेख है।
लेकिन हालात ऐसे हैं कि सरकारी व्यवस्था से निराश ग्रामीणों को चंदा जुटाकर खुद ‘पनचक्की’ लगाकर पानी निकालना पड़ रहा है।
👉 कागजों में विकास और मौके पर जलभराव—आखिर जिम्मेदार कौन?
ग्रामीणों ने तालाब की सफाई, जल निकासी व्यवस्था बहाल करने और स्थायी समाधान की मांग की है।
📍 रसूलपुर बिऊर | विकासखंड नेवादा | कौशांबी
#Kaushambi #Nevada #RasulpurBiur #Waterlogging
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 5, 2026