बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की वास्तविक स्थिति एवं मरम्मत कार्यों के सत्यापन के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा गरखा प्रखंड अंतर्गत 4.95 किलोमीटर लंबी मोहम्मद–लहरपुर सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता, गड्ढों, जलजमाव, सड़क सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। जिला प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित सड़कों की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित कर आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना है।
Saharsa, Bihar | Oct 30, 2026