◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*
◆◆ *जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज शुक्रवार को 31 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश*
सारण, 30 अक्टूबर,2026
◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
◆ आज शुक्रवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 31 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त शिक्षा, विद्युत,जिला अवर निबंधन, जिला पंचायती राज, जिला स्थापना, बीडीओ पानापुर एवं जलालपुर, सीओ दिघवारा, माझी,दरियापुर,सदर,जलालपुर,अमनौर, बनियापुर एवं परसा तथा मुफस्सिल थाना से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है।
◆ सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
2 views | Saharsa, Bihar | Oct 30, 2026