सिसई: रोशनपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया
Sisai, Gumla | Nov 26, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के रोशनपुर में बीते रात अज्ञात चोरों के द्वारा दो लोगों के घरों का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया।ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात बिहारी उरांव और नीलांबर साहू के घर में चोरी करने का प्रयास किया गया था।बीते रात नीलांबर साहू एवं उनके परिवार किसी शादी समारोह में गए हुए थे। बिहार उरांव रांची में रहते हैं।