धरमपुरी: धरमपुरी में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से पुराना पुल डूबा; श्मशान घाट तक पहुंचा पानी, घाट व मंदिर हुए जलमग्न
धरमपुरी में नर्मदा-नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।ऊपरी हिस्सों में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी बांधों के गेट खोलने के बाद यहां नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि जल स्तर बढ़ने की गति काफी धीमी है वही नर्मदा नदी तट पर स्थित कई मंदिर और घाट जलमग्न हो गए है शीतला माता मंदिर से कई फीट ऊपर पानी बह रहा।