धरमपुरी: नर्मदा नदी में ऊपरी बांधों के गेट खुलने से जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, इलाके में मुनादी करा रहा
धरमपुरी में ओंकारेश्वर बांध के गेट खोले जाने नर्मदा-नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है ओर इलाके में देर रात मुनादी करवाकर लोगों को अलर्ट कर रहा है।बढ़ते जल स्तर के कारण खलघाट,धरमपुरी एवं इलाके के कई घाट जल मग्न हो गए है। जल स्तर बढ़ने से निचली बस्तियों में हलचल तेज हो गई है।