धरमपुरी: एक माह बाद भी नहीं सुधरी खलघाट स्थित नर्मदा पुल की हालत, टूटी रेलिंग में नहीं हुआ सुधार #jansamasya
एक माह बाद भी नहीं सुधरी खलघाट स्थित नर्मदा पुल की हालत, टूटी रैलिंग अब तक जस की तस ।धार जिले के खलघाट स्थित नर्मदा नदी पर बने संजय सेतु पुल की टूटी रैलिंग एक माह बाद भी दुरुस्त नहीं की गई है। एक माह पहले कारों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर रैलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया था। हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।