धरमपुरी: गुड बाजार में नागपंचमी के दूसरे दिन हुआ भंडारा, बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने की प्रसादी ग्रहण
धरमपुरी में नागपंचमी पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया इस दौरान अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दूसरे दिन बुधवार को बाबा भीलट सेवा समिति द्वारा गुड बाजार में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे नगर एवं क्षैत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की वही बाल भिलट समिति द्वारा बाबा भीलट का विशेष श्रृंगार किया गया था।