धरमपुरी: मराठा मोड़ स्थित भिलट मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
धरमपुरी में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया दिनांक 29 जुलाई मंगलवार प्रातः 6:00 बजे से गुड बाजार स्थित भिलट मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा सुबह से ही बाबा भिलट के मंदिरों में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भक्तो ने इस दौरान नाग देवता की मूर्तियों का दूध से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार कर मंदिरो पर आकर्षक साज सज्जा की गई।