मनोहरथाना: मनोहरथाना क्षेत्र में लगातार बारिश से खेतों में जलभराव, सोयाबीन और मक्का की फसलें सड़ने लगीं, सर्वे की मांग
उपखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई खेतों में जलभराव होने सोयाबीन-मक्का की फसलें सड़ने लगीं हैं l किसान सर्वे की मांग करने लगे हैं l ग्राम पंचायत सरेड़ी,बडबद , कामखेड़ा, बांसखेड़ा, बनेठ, अर्जुनपुरा, भुमरिया,सहित कई क्षेत्र में पिछले 3-4 दिनों से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों के खेतों में जलभराव हो गया है.