रूपवास: गांव राजपुरा में पढ़ाई के तनाव में युवती ने की आत्महत्या
रूपवास उपखंड के रुदावल थाना अंतर्गत गांव राजपुरा में पढ़ाई के तनाव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतका के पिता ने रुदावल थाने में मर्ग दर्ज कराई है। बताया गया है कि मेरी पुत्री कक्षा 11वीं में पढ़ती थी और वह कई दिनों से पढ़ाई को लेकर तनाव में थी इसके बाद पढ़ाई में तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।