नवादा: अकौना गांव के समीप ई-रिक्शा से गिरकर एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के समीप ई-रिक्शा से गिरकर एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला की पहचान झुनाठी गांव निवासी सुरेश चौधरी की पत्नी बिनेशरी देवी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ई-रिक्शा पर बैठकर घर जा रही थी, तभी अचानक वह ई-रिक्शा से नीचे गिर गई और जख्मी हो गई।