उरई में बंद घर में चोरी, नकदी-जेवर लेकर चोर फरार!
जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र की वल्लभनगर चौकी अंतर्गत सूर्यनगर मोहल्ले में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
चोर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।
पीड़ित यूसुफ पुत्र स्वर्गीय इब्राहिम के मुताबिक, वह 17 अगस्त को परिवार सहित घर में ताला लगाकर बाहर गए थे।
वापस लौटने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई।
इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई।
फिलहाल अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
चोरी की घटना से संबंधित अन्य जानकारी और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
आपकी राय:
बंद घरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को क्या कदम उठाने चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें।
#BreakingNews #Jalaun #Orai #JalaunNews #UPNews #CrimeNews #TheftNews #OraiPolice #Vallabhnagar #Suryanagar #JalaunPolice #UttarPradeshNews #FMNewsJalaun #SonuSingh #जालौन_ब्रेकिंग #उरई_न्यूज #चोरी_की_घटना #क्राइम_न्यूज
Kalpi, Jalaun | Oct 12, 2026