फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में अंगदान महोत्सव का आयोजन किया गया अंगदान जरूर करे
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में एक विशेष अंगदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके चिकित्सा एवं शैक्षणिक महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिक्की गर्ग तथा सामान्य सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सरिना अग्रवाल ने उपस्थित संकाय सदस्यों, चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं को अंगदान व देहदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने कहा अंगदान महादान है और देहदान विद्यादान का सर्वोच्च रूप है। कार्यक्रम के अंत में सभी को अंगदान एवं देहदान के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
निवेदक : डीडीएम न्यूज
#DDDMNews #Firozabad #वायरल #WorldOrganDonationDay #OrganDonation #Dehdaan #MedicalCollege @CMOfficeUP @UPGovt @MoHFW_INDIA @myogiadityanath
---