लालगंज: आजमगढ़ पुलिस ने 90.8 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना मेहनाजपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब 2 लाख रुपये कीमत के 90.8 किलो अवैध पटाखे जब्त किए और 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जांच में चारों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।