कासगंज: कंपोजिट विद्यालय गोरहा में डीएम के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी को किया गया निलंबित
नवागत जिलाधिकारी प्रणय सिंह के द्वारा बुधवार को कंपोजिट विद्यालय गोरहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के गेट के सामने कूड़ा एकत्रित पाया गया और विद्यालय के अंदर के साफ सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई। डीएम के पूछने पर शिक्षक और ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया कि तैनात सफाई कर्मचारी जीदेश कुमार नियमित सफाई करने नहीं आते हैं।