कासगंज: लहरा गांव में गंगा का जल स्तर बढ़कर घरों तक पहुंचा, सोरों कोतवाली प्रभारी ने नाव में बैठकर किया निरीक्षण
सोरों के लहरा गंगा में जल स्तर बढ़ने से गंगा का पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। जिसको लेकर सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने स्टीमर में बैठकर जायजा लिया। गांव के कुछ मकानों तक गंगा का पानी पहुंच गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों को सतर्क कर जागरूक किया गया। साथ ही कांवड यात्रियों से गंगा में से जल भरने के दौरान उन्हें गहरे पानी में न जाने की चेतावानी भी दी।