कासगंज: सोरों के आदर्श मेहता संस्कृत विद्यालय की भूमि पर नगर पालिका पर अतिक्रमण का आरोप, ब्राह्मण कल्याण सभा ने उठाई मांग
तीर्थ नगरी सोरों के आदर्श मेहता संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की भूमि पर नगर पालिका सोरों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया गया है। ब्राह्मण कल्याण सभा ने इसको लेकर जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। ब्राह्मण कल्याण सभा का आरोप है के नगर पालिका सोरों के द्वारा विद्यालय की भूमि पर तीन ट्यूबवेल और आठ सार्वजनिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं।