कासगंज: नगला पौपी गांव की रहने वाली महिला के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए नगला पॉपी गांव की रहने वाली चंद्रप्रभा पत्नी हेल ने बताया की 10 महीने पूर्व उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि जेठ ने महिला के पति के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है। महिला का आरोप में इसी घरेलू बात को लेकर महिला के साथ जेठ बृजेश कुमार, ननद लक्ष्मी और ब्रजेश के साले धर्मवीर ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की।