कासगंज: बहरोजपुर के छितेरा गांव में शोर मचाने पर ससुराल आए युवक को चोर ने गोली मारने का आरोप
मामला सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बहरोजपुर छितेरा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक एटा जिले के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर का रहने वाला राजू अपनी ससुराल आया था। आरोप है कि गांव में चोरों की मौजूदगी देखी गई। शोर मचाने पर फायरिंग की गई। गंभीर हालत में युवक को पुलिस और परिजनो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा लाया गया।