घाटमपुर: महुआपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबा बच्चा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
सजेती के महुआपुर गांव में बाढ़ के पानी में एक ढाई वर्षीय बच्चे की जान खतरे में पड़ गई।रामराज निषाद का बेटा कपिल पानी में डूब गया।घटना उस समय हुई जब परिजन घर का सामान छत पर चढ़ा रहे थे,इस दौरान बच्चा पीछे के दरवाजे से निकल गया और घर में घुसे पानी में डूब गया।थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 9 बजे बताया बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है इलाज जारी है।