कीचड़ में तब्दील 800 मीटर कच्चा रास्ता, ग्रामीण परेशान
चित्रकूट के राजापुर तहसील क्षेत्र में बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अर्की ग्राम पंचायत के मजरा करौदिहाई में करीब 800 मीटर लंबा मुख्य कच्चा रास्ता कीचड़ और जलभराव से बेहाल है। रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ होने के चलते ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्रों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह रास्ता बेहद खराब हो जाता है और आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है।
वीओ: तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि रास्ते पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। ग्रामीणों और छात्रों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस 800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की है।