आज दिनांक 22.08.2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एनआरएलएम अंतर्गत गठित प्रकाश संकुल संघ भारतपुर ब्लॉक कर्वी के कार्यालय का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार सुखराज बंधु तथा जिला मिशन प्रबंधक ,ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं समूह सदस्य उपस्थित रहे.
ब्लॉक मिशन प्रबंधक पंकज शर्मा द्वारा अवगत कराया गया की संकुल संघ अंतर्गत अब तक 450 समूहों एवं 28 ग्राम संघठन का गठन किया जा चुका है. जिनमे आरएफ एवं सीआईएफ की धनराशि निर्गत की जा चुकी है.
क्लस्टर में समूह सदस्यों द्वारा लकड़ी के खिलोने, झाड़ू निर्माण, दुग्ध संकलन केंद्र, लेमन ग्रास की खेती, केमोमाइल फूल की खेती, अचार मुरब्बा निर्माण, भगवान की पोशाक, सिलाई केंद्र आदि कार्य किये जा रहे है. जिससे महिलाओं की आजीविका में वृद्धि हो रही है.
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समूहों के सुदृढ़ीकरण करने के निर्देश दिए गए.
समूहों को जारी की गई धनराशि का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए आजीविका गतिविधियों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, जिससे सदस्यों की आय में निरंतर बढ़ोतरी हो सके। ताकि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधार कर अधिक से अधिक सदस्यों को 'लखपति दीदी' के रूप में सशक्त बनाया जा सके.