पूर्व निर्गत निरीक्षण एजेण्डा दिनांक 11.08.2026 के क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) / उप संचालक चकबन्दी चित्रकूट द्वारा दिनांक 21.08.2026 को तहसील राजापुर, स्थित न्यायालय / कार्यालय चकबन्दी अधिकारी राजापुर / पहाडी बुजुर्ग तथा सहायक चकबन्दी अधिकारी राजापुर / सरधुवा / महरूछ प्रथम/अर्जुनपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान, श्री संजय कुमार शुक्ल, चकबन्दी अधिकारी राजापुर, श्री शरद यादव चकबन्दी अधिकारी पहाडी बुजुर्ग, श्री राजीव कुमार, श्री रामराज यादव, श्री कैलाश नाथ, श्री शिवप्रसाद व श्री कल्लू प्रसाद सहायक चकबन्दी अधिकारी गण व चकबन्दीकर्ता श्री विवेक कुमार शर्मा, श्री छोटेलाल, श्री वृजबिहारी, श्री उदयभान, श्री कुंवर सिंह, मु० असलम, श्री शिवप्रकाश, श्री जयकरन सिंह, श्री नरेश चन्द्र व श्री खेवालाल दिवाकर, पेशकार श्री रामआसरे, श्री पृथ्वीराज व श्री भगवानदीन, श्री संजय पटेल व चकबन्दी लेखपालगण उपस्थित रहे। निरीक्षण दौरान पेशकार न्यायालय चकबन्दी अधिकारी श्री पृथ्वीराज द्वारा न्यायालय अभिलेख (न्यायालय मिसिलबन्द, केस डायरी, रजिस्टर आदि) तथा सहायक चकबन्दी अधिकारीगण द्वारा अपने अपने क्षेत्रो से सम्बन्धित अभिलेख (मिसिलबन्द, कार्यालय रजिस्टर आदि) अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट के समक्ष उपलब्ध कराये गये। उपलब्ध अभिलेखो का निरीक्षण किया गया चकबन्दी अधिकारीगण व सहायक चकबन्दी अधिकारीगण तथा सम्बन्धित पेशकार को निरीक्षण दौरान पायी गयी कमियों को दुरूस्त करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये। साथ ही पेशकारो, समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारीगण तथा चकबन्दी अधिकारीगण को मुख्यालय में ही स्थायी निवास करने के साथ-साथ सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित रहकर कार्य सम्पादित करेंगे।