सीतामढ़ी जिले में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जीविका द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी जिला परियोजना पदाधिकारी उमाशंकर रजक ने दी। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।