फर्रुखाबाद: गोल्डन बाबा ने सनातन से युवाओं को जोड़ने और CM योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के लिए यात्रा लेकर पांचालघाट पहुंचे
जनपद में बुधवार को शहर के पांचाल घाट पर स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम में गोल्डन बाबा सनातन यात्रा लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा वह सनातन से युवाओ को जोड़ने के लिए यात्रा पर निकले हुए हैं। दूसरा लक्ष्य है कि मोदी जी के बाद योगी जी को प्रधानमंत्री बनाया जाए,गोल्डन बाबा ने कहा कि हमने भीष्म प्रतिज्ञा कर रखी है, और पहले हम 4 किलो चांदी के जूते पहनते थे उन्हें त्याग दिया