चकरनगर: भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने वैभव मिश्रा का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला महामंत्री बनाए जाने पर अधिवक्ता वैभव मिश्रा का चकरनगर तहसील परिसर में शुक्रवार शाम 4 बजे सभी साथी अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।