नवागढ़: राहौद के बड़े नाला के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर 2 लोगों ने युवक पर ब्लेड से किया हमला, जुर्म दर्ज
पुलिस के मुताबिक, पकरिया के राजमिस्त्री जानू पटेल ने बताया कि वह काम ढूंढने कोरबा गया था, वहां से वापस आते समय राहौद के केराबारी चौक बड़े नाला के पास पहुंचा था कि पकरिया के राजू देवांगन और आकाश धोबी ने आकर शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे थे, जिन्हें रुपए नहीं देने मारपीट कर राजू देवांगन ने ब्लेड से हमला कर दिया। इसकी वजह से उसके हाथ में काफी चोट आया है।