मुरैना में ई-रिक्शा से शराब तस्करी, स्टेशन रोड पुलिस ने युवक को पकड़ा
मुरैना। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने ओवरब्रिज पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा में छिपाकर शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक ग्वालियर से शराब लेकर मुरैना के सुभाष नगर इलाके में पहुंचाने जा रहा था।
शराब परिवहन की सूचना मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने ओवरब्रिज पर घेराबंदी की और संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शराब और ई-रिक्शा जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने शराब के परिवहन को लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#मुरैना #morena #शराब