हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर बैरियर के पास से एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बाइक की बरामद
हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर बैरियर के पास से एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आपको बता दें कि बीती 1 फ़रवरी को घिस्सूपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पथरी थाने में बाइक चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था और आज पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया।