हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किए तीन वारंटी, कोर्ट में पेश कर भेजे गए जेल
नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थान से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दो दिन पूर्व आयोजित क्राइम मीटिंग में SSP द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को वारंटी की धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने अरविंद गुप्ता, मोनू और विपिन पर यह कार्रवाई की है।