हरिद्वार: ऋषिकुल तिराहे के पास हरिद्वार - दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराई एक ही दिशा में जा रही 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा
शनिवार शाम ऋषिकुल तिराहे के पास हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक ही दिशा में जा रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि अचानक जानवर आने से पहले एक गाड़ी ने ब्रेक लगाया। जिसके बाद उसके पीछे आ रही दो अन्य गाड़ियां भी इससे भिड़ गईं। इनमें से एक गाड़ी डीसीएम जबकि दो अन्य कार हैं। सवारों को मामूली चोट आई है।