हरिद्वार: हरिद्वार के शंकराचार्य चौक के पास हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, कोई हताहत नहीं
हरिद्वार के शंकराचार्य चौक के पास हाईवे पर शनिवार को एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह एक टैंकर चंडीघाट चौक की तरफ जा रहा था। जैसे ही यह टैंकर शंकराचार्य चौक पर पहुंचा तभी टैंकर चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर दो हिस्सों में टूटकर हाईवे पर पलट गया था।