हरिद्वार: जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित हुई बोर्ड बैठक, सर्वसम्मति से 87.89 करोड़ का बजट हुआ पास
हरिद्वार जिला पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से 87.09 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया। बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और तय समय में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।