जहानाबाद: बंधन बैंक से लोन लेकर PNB जा रही महिला से दिनदहाड़े 1 लाख की छिनतई, हैरान करने वाला खुलासा
जहानाबाद में पंजाब नेशनल बैंक में एक लाख रुपये जमा करने पहुंची महिला से दो अज्ञात बदमाश रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसने यह राशि बंधन बैंक से लोन के रूप में ली थी और उसे बैंक में जमा करने आई थी। जैसे ही वह बैंक परिसर के पास पहुंची, बदमाशों ने पहले उन्हें लालच देकर बाहर लाया और फिर झपट्टा मारकर रुपये छीन लिए और फरार हो गए।