ग्राम प्लेक्स भवन, जहानाबाद में जिलाधिकारी छिरिंग वाई. भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक किरण कुमार द्वारा कार्यपालक अभियंता (विद्युत आपूर्ति), जहानाबाद तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति, संवेदनशील स्थलों पर बिजली व्यवस्था तथा पुलिस कार्यालय भवनों में सौर ऊर्जा (सोलर पैनल) स्थापना की योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी छिरिंग वाई. भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने संबंधित अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था को प्रभावी, सुरक्षित एवं बाधारहित बनाए रखने तथा सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।