🎉 पुलिस लाइन मीरजापुर में जन्माष्टमी पर बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
मीरजापुर। वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस लाइन मीरजापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा समेत विभिन्न स्वरूपों में आकर्षक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#TodayMirzapur #MirzapurPolice #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #VamaSarathi #PoliceFamily #Mirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Sep 4, 2026