पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की चेकिंग, सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे 5 दिवसीय विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्र और अग्निशमन अधिकारी ने कछवां थाना क्षेत्र में पटाखा गोदामों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान मुन्ने बाबू आतिशबाज के गोदाम व दुकान समेत अन्य पटाखा प्रतिष्ठानों की जांच की गई। संचालकों को लाइसेंस की शर्तों का पालन, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने बाल श्रम पर रोक, बिक्री स्थलों की स्पष्ट पहचान और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। अवैध निर्माण, भंडारण, बिक्री या परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
#TodayMirzapur #Mirzapur #Police #FireSafety #Patakha #Kachhwa #SafetyFirst