जमालपुर में अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
मीरजापुर। जमालपुर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 154 पेट बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब After Dark Blue ब्रांड की है, जिसकी प्रत्येक बोतल 180 एमएल है।
गिरफ्तार चारों आरोपी बिहार के गया, लखीसराय और पटना जनपद के रहने वाले हैं। मामले में थाना जमालपुर में मु0अ0सं0-159/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय/जेल भेज दिया गया।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #Jamalpur #IllegalLiquor #PoliceAction #MirzapurPolice