डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यार्थियों ने दिया प्रेरणादायी संदेश
मीरजापुर। भटौली रोड, विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, उल्लास और रचनात्मक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन एवं शिक्षाओं को मोरपंख थीम पर तैयार प्रेरक संदेशों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने कर्म, सत्य, धर्म, विनम्रता, प्रेम-सद्भाव, धैर्य और आत्मविश्वास जैसे जीवन-मूल्यों का संदेश दिया।
विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन कर्मयोग, सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं प्रीती सर्राफ ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सत्य, कर्तव्य, सद्भाव, विनम्रता और कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
#TodayMirzapur #Mirzapur #Janmashtami #KrishnaJanmashtami #DrSaralaSarrafPublicSchool #ShriKrishna #RadhaKrishna #MirzapurNews