लालगंज: सेमरा कलां गांव में बिजली के तार में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, खाद्यान्न सहित गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
ड्रमंडगंज के सेमरा कलां गांव में सोमवार मंगलवार की रात बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर के भीतर रखा खाद्यान्न सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी को मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे घटना की जानकारी हुई। घटना के समय गृह स्वामी पत्नी के साथ म0प्र0 स्थिति ससुराल में 13वीं कार्यक्रममें सम्मिलित होने गए थे।