धनौरा: गजरौला शहर में असलम चक्की पर खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, मिलावटी सरसों का तेल मिला, सैंपल जांच के लिए भेजा गया
गजरौला खादर गुर्जर चौराहे के पास असलम चक्की पर भी छापेमारी की और वहां से भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित करके रखी गए सरसों के तेल के नमूने भरी। यहां से भी कई नामीगिरामी कंपनियों के खाली कनस्तर मिले। बता है कि सुबह के समय नगर के विजयनगर में छापेमारी के बाद शाम के वक्त खाद्य विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से असलम चक्की पर छापेमारी की गई।