धनौरा: घर में रखी नगदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर प्रेमिका प्रेमी के साथ फरार, गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज
गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया है कि उसकी पुत्री को गांव का ही रहने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि लगभग 12:30 बजे के आसपास में युवक का फोन आया था और वह उसकी युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया, परिवार के लोग शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे सो कर उठे तो उनकी पुत्री घर पर नहीं थी।