धनौरा: गजरौला तिगरी गंगा धाम में बढ़ा जलस्तर, पुरोहितों की झोपड़ियों में पानी घुसने को लेकर हो रही परेशानी
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण गजरौला तिगरी गंगा धाम का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिसकी वजह से तिगरी गंगा धाम के रहने वाले पुरोहितों को सबसे ज्यादा दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे गंगा धाम तिगरी के रहने वाले पुरोहित गंगा शरण ने बताया है कि हर साल पुरोहितों का लगभग लाखों रुपए का नुकसान होता है।